Thursday, October 29, 2026

रामनगर बैराज से छोड़ा गया 32 हजार क्यूसेक पानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त से बना हुआ है, वही रामनगर बैराज से 32000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे बन्नाखेड़ा और सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कोसी नदी में छोड़े गए भारी मात्रा में पानी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दे रहा है। बता दें कि बीते 4 दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है लगातार हो रही बारिश के बीच रामनगर बैराज से 32000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है । रामनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं बन्नाखेड़ा और सुल्तानपुर पट्टी से गुजर रही कोसी नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है वहीं भारी मात्रा में रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरी करें अलर्ट दिखाई दे रहा है।

इसी के चलते बाजपुर कोतवाली के एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने पुलिस टीम के साथ नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने और नदी किनारे ना जाने की अपील की। इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच भारी मात्रा में पानी रामनगर बैराज से छोड़ा गया है ऐसे में लोगों को नदी से दूर रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि पानी से कोई नुकसान होने की सूचना प्राप्त होगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.