Thursday, October 29, 2026

यहां सीलिंग की भूमि से हटा अतिक्रमण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विगत दिनों नगर में कमिश्नर के प्रीत बिहार क्षेत्र में दौरे के दौरान रामपुर रोड पर सीलिंग की भूमि पर दुकानें बनाकर किये गये अतिक्रमण को हटाने के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन व पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई। टीम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई से पूर्व ही वहां मौजूद दुकानदारों की तीखी नौक-झौंक शुरू हो गयी। इस बीच व्यापारियों के समर्थन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा व पार्षद मोहन खेड़ा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गये। उन्होंने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। मगर प्रशासन की सख्ती के चलते किसी की एक नही चली। मजबूरन सीलिंग की भूमि पर बैठे इदरीश,जुनैद खान, अयूब खान और जितेन्द्र कोली आदि व्यापारियों ने अपना सामान निकालना शुरू कर अपने टीन शैड खोलने शुरू कर दिये। व्यापारियों का कहना था कि उन्हे अतिक्रमण हटाने के लिये महौलत दी गई थी लेकिन आज प्रशासन जेसीबी मशीन लेकर यहां पहुंच गया। बहरहाल प्रशासन की सख्ती के चलते सीलिंग की भूमि पर दुकाने बनाकर बैठे व्यापारियों ने अपना सामान निकालकर दुकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.