Friday, September 4, 2026

यहां भूस्खलन से मकान भरभराकर टूट गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जोशीमठ पंगनो गांव में जिस मकान पर दरार पड़ी हुई थी वह मकान भरभराकर टूट गया है गानीमत रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ मकान के पीछे भारी भू धंसाव के बाद मकान टूट गया है।

जोशीमठ नगर क्षेत्र की तरह जोशीमठ विकासखंड के पगनो गांव में मकान पर दरार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है यहां पिछले वर्ष गांव के ऊपर लगातार भूस्खलन होने की वजह से गांव के कुछ भवन खतरे की जद में आ गए हैं जिन पर मोटी मोटी दरारे पढ़नी शुरू हो गई है।

हालांकि मकान को छोड़कर पहले ही ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं लेकिन सुरक्षित स्थानों पर भी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ने लगी है वही गांव के ऊपर लगातार भूस्खलन होता जा रहा है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.