Saturday, September 5, 2026

यहां अनियंत्रित होकर बाइक गिरी,एक युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चंपावत जिले के टनकपुर में शुक्रवार की देर शाम पूर्णागिरि मोटर मार्ग के चिलियाघोल पुल से अनियंत्रित होकर एक बाइक नीचे गिर गयी, जिसमे सवार दो लोगो में से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया l लेकिन रास्ते में दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम टनकपुर पूर्णागिरि मोटर मार्ग के चिलियाघोल पुल से अनियंत्रित होकर एक बाइक नीचे गिर गयी, जिसमे सवार दो युवको में से एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रैफर किया गया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया l

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक पुल के नीचे बाइक सहित गिरने से 20 वर्षीय विशाल पुत्र सम्बल निवासी निवासी शारदा घाट टनकपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही 18 वर्षीय विक्की पुत्र मूलचंद निवासी शारदा घाट टनकपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में उपजिला चिकित्सालय लाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।दोनो युवाओं की दुर्घटना में मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।इस दुखद खबर की सूचना के बाद टनकपुर के सरकारी अस्पताल में शारदा घाट बस्ती के लोगो का जमावड़ा लग गया।मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.