Saturday, September 5, 2026

मजदूर पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह ज़ख़्मी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चंपावत के भिंगराड़ा रेंज में जमतोला के पास नौले में हाथ मुंह धोने गए नेपाली मजदूर पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में नेपाली नागरिक गणेश सिंह बिष्ट निवासी डडेलधुरा नेपाल बुरी तरह जख्मी हो गया। हो हल्ला करने पर किसी तरह गुलदार जंगल की ओर भागा। घायल अवस्था में मजदूर के साथी उसे सड़क तक लाए। जहां से वन विभाग अपने वाहन में घायल नेपाली को जिला अस्पताल लाए।

गुलदार के हमले में नेपाली मजदूर के सिर और शरीर के तमाम हिस्सों में गम्भीर चोट आई है। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया था। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रेंज में पिंजरा लगा दिया है। घायल गणेश ने बताया कि वह अपने 16 अन्य साथियों के साथ सड़क की ओर काम करने जा रहे थे, नौले पर हाथ मुंह धोने के लिए रुके तो गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.