Friday, September 4, 2026

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने लगाई फांसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं। एक्ट्रेस मूलरूप से विंध्याचल की रहने वाली थी। एक्ट्रेस की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची थी। लेकिन सारनाथ स्थित होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.