Thursday, October 29, 2026

बैंक के पूर्व मैनेजर ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बैक के नियमो को ताक पर रखकर आवश्यक दस्तावेजों को जांचे परखे बिना और बैक के दिशा निर्देशो को अनदेखा करते हुए किसान केसीसी ऋण तथा अन्य सरकारी योजनाओ के तहत ऋण मुहैया कराने में संलिप्त उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा बरहैनी का पूर्व बैंक मैनेजर दिनेश सिह रावत पुत्र लक्ष्मण सिह रावत को बाजपुर कोतवाली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार पूर्व मैनेजर ने साँठगाँठ के चलते लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए लोन धारको तथा एजेन्टो के साथ मिलकर व एक राय होकर लोन स्वीकृत कराये। जिसमें बैक से लगभग 1,78,54,313 रूपये (एक करोड़ अठत्तर लाख चौवन हजार तीन सौ तेरह मात्र) रुपए की धोखाधडी की है। धोखाधड़ी के मामले में बाजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

अभियुक्त तात्कालीन शाखा प्रबन्धक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक बरहैनी दिनेश सिह रावत पुत्र लक्ष्मण सिह रावत निवासी ग्राम जलथ पोस्ट राथी थाना मुन्स्यारी जिला पिथौरागढ को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अभियुक्त का न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड लिया व अभियुक्त को कारागार हल्द्वानी भेजा गया है।

पुलिस टीम SSI विनोद फर्त्याल थाना बाजपुर जिला उधम सिह नगर, SI संदीप शर्मा थाना बाजपुर जिला उधम सिह नगर, HC दीप चन्द्र मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.