Friday, September 4, 2026

पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।यह बात रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने लोहिया नगर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान कही।कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 70 से अधिक पौधे रोपे गए।

फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये। महिला अध्यक्ष चंद्रकला राय ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं और वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।इस दौरान सीता राम,पवन सक्सैना,सुनील आर्य,आलोक जैन,नीलम कांडपाल,मीनू जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.