Friday, September 4, 2026

परिवर्तन यात्रा को कांग्रेसियों में उत्साह 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व द्वारा आहूत परिवर्तन यात्रा के नगर आगमन पर स्थानीय अंबेडकर पार्क में होने वाली जनसभा की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता खासी मेहनत कर रहे हैं। जगह-जगह बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम आनंद खेड़ा के प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह के आवास और उसके बाद संजय नगर खेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश पंत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह परिवर्तन रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे सफल बनाएं। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर को शाम 4 बजे नगर के अंबेडकर पार्क में परिवर्तन रैली का समापन होगा जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, डॉ सुमित राय, अमर सिंह कश्यप, ग्राम प्रधान मुकेश राणा, ग्राम प्रधान मुकेश बाला, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीत विश्वास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद मंडल, अमर मलिक, मनोज गाईन, विजय गोलदार, रंजीत तिवारी, विकास मलिक, अमल मिस्त्री, आनंद शर्मा, तापस, परेश बढ़ई, आशीष बाला, सतनाम सिंह, मिंटू विश्वास, पाला सिंह, देवानंद, अरुण दास, नंदू शर्मा, परिमल, गोपाल राय सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.