Friday, September 4, 2026

परिवर्तन की लहर में बह जायेगी भाजपाः यशपाल आर्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा एवं पार्षद प्रत्याशियें के समर्थन में शांति विहार, जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जनसमस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

चुनावी सभाओं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, इस लहर में भाजपा बह जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है। यह पार्टी अहंकार में इतनी डूबी हुई है कि आज नगर ही नहीं, देश और प्रदेश का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। वह तो केवल जाति व धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में दस वर्षों से भाजपा के प्रतिनिधि मौजूद हैं। पिछला नगर निगम का बोर्ड भी भाजपा का ही था। लेकिन आज जो दुर्दशा इस शहर की उससे यह प्रतीत होता है कि यह क्षेत्र कई दशकों से उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार की हदें पार हो चुकी हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों का जवाब देने का वक्त अब आ गया है। उन्होंने शहरवासियों से निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आहवान किया।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने रूद्रपुर की हालत बदतर कर दी है। भाजपा एक के बाद एक जनविरोधी फैसले ले रही है। भाजपा का एक ही काम है लूटो, भाजपा सिर्फ जनता का खून चूस रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा आज जनता से भाजपा धीरे धीरे सबकुछ छीन रही है, जीएसटी इसका उदाहरण है। व्यापारियों के व्यापार को गब्बर सिंह टैक्स धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। भाजपा की नीतियों के चलते आज सारा व्यापार ऑनलाईन की तरफ जा रहा है। भाजपा अडानी और अंबानी जैसे धन्नासेठों को लाभ पहुंचा रही है। आने वाले दिनों में सबकुछ इन धन्नासेठों के हाथ में चला जायेगा। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने छोटे व्यापारियों को खड़ा करने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार छोटे व्यापारियों को पूरी तरह से खत्म करने पर तुली है। जीएसटी व्यापारियों को भी चूस रहा है और गरीब को भी चूस रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि धर्म का चोला ओढ़कर समाज को बांटने वाली भाजपा जनता का भला नहीं कर सकती। उन्होनंे कहा कि हम कर्मकाण्डी है, और भाजपा पाखण्डी हैं। पाखण्डियों ने धूपबत्ती में भी जीएसटी लगा दी। उन्होनंे कहा कि भाजपा मध्यम वर्ग की दुश्मन है। जनता को चूसने के लिए अब भाजपा प्रीपेड मीटर ले आयी है। उन्होंने कहा कि मोहन खेड़ा रूद्रपुर में मेयर बने तो कांग्रेस प्रीपेड मीटर को कल्याणी नदी में बहा देगी। भाजपा ने राम के नाम पर भाजपा ने सिर्फ लोगों को बांटा है। आज रावण रूपी भाजपा के घमण्ड को चूर करने की जरूरत है। हरीश रावत ने कहा कि इस बार भाजपा वाले मोदी के नाम वोट मांगे तो एक बार यह पूछना कि 15 लाख रूपये खाते में कब आयेंगे। हरीश रावत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मोहन खेड़ा एक संघर्षशील उम्मीदवार हैं, ये रूद्रपुर को नई दिशा में ले जाने का काम करेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में रूद्रपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। विकास की योजनाओं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस बार अगर भ्रष्टाचारियों को सबक नहीं सिखाया तो आने वाले पांच साल तक पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समसया आज दशकों बाद भी जस के तस है। हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। आज शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है, शहर में हर तरफ जाम ही जाम है। सरकारी संसाधनों को भी भाजपा के लोग निजी स्वार्थों के लिए उपयोग करने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होगी तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों की मनमानी नहीं चल पायेगी और विकास की योजनाओं का लाभ गरीब बस्तियों तक पहुंचाया जायेगा।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, उपेन्द्र गिरि, किन्नू शुक्ला, हरीश पनेरू, अनिल शर्मा, मीना शर्मा, सुशील मण्डल, शुभम दास, संजीव राठौर, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेसी थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.