Saturday, September 5, 2026

यहां कार व पिकअप में जोरदार टक्कर, तीन घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में एक कार व एक पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें घायल तीन लोगों को एसडीआरएफ ने मौके पर पहुँचकर उपचार के अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार रातिघाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के पास रविवार को एक कार टाटा स्टोम व एक महिंद्रा यूटिलिटी में टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि महिंद्रा यूटिलिटी में सवार दो युवतियां घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा यूटिलिटी संख्या यूके 02 टीए 1831 नो यात्रियों को कपकोट से हल्द्वानी लेकर जा रही थी, तो वही टाटा स्टोर्म उत्तर प्रदेश के मेरठ से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी कि रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई। कार में सवार नरेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह और महिंद्रा यूटिलिटी में सवार रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष निवासी कपकोट घायल हुए हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.