Friday, September 4, 2026

कार विद्युत पोल से टकराई , छात्र की मौत, एक गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। गत रात्रि नैनीताल मार्ग पर तीव्र गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मृतक छात्र के पिता पुलिस लाईन में एएसआई पद पर कार्यरत हैं जबकि घायल युवक की माता पुलिस लाईस में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य कर रही हैं। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन के एएसआई रमेश चन्द्र का पुत्र ग्राम जयनगर दिनेशपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश चन्द्र जो ग्रेजुएशन कर रहा है अपने साथी पुलिस लाईन में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत महिला परमेश्वरी देवी के पुत्र राजीव के साथ कार में सवार होकर गत रात्रि नैनीताल मार्ग पर से होकर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मॉल के समीप मार्ग किनारे स्थित विद्युत पोल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों दोस्तों को गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां राकेश की मौत हो गई। जबकि राजीव की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। राजीव को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मी भी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायल राजीव से मिल उससे घटना की जानकारी ली। सिड़कुल चौकी के एसआई मोहन चन्द्र भट्ट ने मृतक छात्र राकेश चन्द्र का शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक छात्र राकेश दो भाईयों में बड़ा था। घटना से पुलिस महकमें में शोक की लहर व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.