Friday, September 4, 2026

इस ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। ताजा मामला कठघरिया के गांधी आश्रम के पास का है, जहां पर सुबह के समय गुलदार रिहायशी इलाके घूमता हुआ नजर आ रहा है।

जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, आप देख सकते हैं किस तरीके से दीवार के पास से होते हुए गुलदर गुजर रहा है, यह फुटेज सुबह 6:00 बजे की है, स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार ने आसपास के कई जानवरों को अपना निवाला भी बनाया है। बीते दिनों पहले गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना दिया था और अब सुबह के समय गुलदार लोगों घर के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है।

ऐसे में लोगों के अंदर भय का माहौल बना हुआ है, आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, ऐसे में स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.