Friday, January 23, 2026

विदेश भेजनें के नाम पर हुआ फ़र्ज़ीवाड़ा, डीजीपी ने मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

Share

भोंपूराम खबरी। आज दिनांक 18 सितम्बर, 2023 को टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक से उनके कार्यालय में मिले और शिकायती पत्र दिया, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि हीरा सिंह निवासी दोहटिया, कोटाबाग, जनपद नैनीताल ने उससे व अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की।

अब जब हमारे द्वारा हीरा सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं। उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय ने हीरा सिंह उपरोक्त के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।

उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय ने हीरा सिंह उपरोक्त के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।

Read more

Local News

Translate »