Saturday, September 5, 2026

छुट्टी पर आया ‘अग्निवीर’ लूट के आरोप में गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंजाब के मोहाली में एक ‘अग्निवीर’ जवान को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था. पुलिस ने उसके साथ दो और लोगों को कार लूटने के आरोप में पकड़ा है. उसका कहना है कि इन लोगों ने यूपी से हथ‍ियार खरीदे, फिर मोहाली में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया. हाल ही में इन्होंने मोहाली में गन पॉइंट पर एक कार लूटी।

मोहाली  पुलिस ने 24 जुलाई को छप्पर चिरी के पास हुई कार जैकिंग (छिनैती) के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पता चला इनमें से एक आरोपी इश्मीत सिंह उर्फ ईशू भारतीय सेना का ‘अग्निवीर’ जवान है. वो साल 2022 में सेना में भर्ती हुआ था. गिरोह में उसका भाई प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ और दोस्त बलकरण सिंह भी शामिल हैं. बलकरण एक टैक्सी सर्विस के लिए काम करता है.

आरोप है कि बीती 22 जुलाई को इन लोगों ने यात्री बन कर एक कैब ड्राइवर को लूट लिया था. तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है और वे फाजिल्का के रहने वाले हैं. उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.