14 C
London
Saturday, July 27, 2024

यहां नाविक और पर्यटकों के बीच हुई पतवार से लड़ाई

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के नैनीताल में किसी मामूली सी बात को लेकर नाव चालक और पर्यटक बुरी तरह से भिड़ गए।, जिसमें नाविक और पर्यटकों के बीच पतवार से लड़ाई होती दिख रही है, साथ ही पर्यटक झील में गिरते भी दिखे।

नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड में किसी मामूली सी बात को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच लड़ाई हो गई। विवाद बीच झील में हुआ जिसके बाद किनारे आकर पर्यटक नाविक से भिड़ गए। पर्यटकों का बड़ा परिवार होने के कारण सभी नाविक के साथ अभद्रता करने लगे, तो दूसरे नाविक भी नाविक के समर्थन में कूद पड़े। देखते ही देखते झील किनारे नाव में शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया और नाव के पतवार एक दूसरे पर चलने लगे। एक दो बार तो पर्यटक संतुलन खोकर झील में भी गिर गए। तभी एक पर्यटक को नाव से नाविकों ने बाहर खींच लिया और झील की सीढ़ियों में उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान पर्यटक स्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोपों का दौर चला।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »