Thursday, July 17, 2025

बंद घर मे फाँसी पर लटका मिला महिला का शव

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बंद घर मे फाँसी पर लटका हुआ मिला। महिला का शव सड़ी-गली हालत में पड़ोस के घर में पाया गया। दो दिन से घर से महिला लापता हो गई थी। दो दिन से परिजन महिला को ढूंढ रहे थे। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहंुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला। पुलिस महिला के रिश्तेदारो के आने का इंतजार कर रही है। महिला के रिश्तेदारो ने हत्या का शक जताया है।
जानकारी के अनुसार तारक हलदार अपनी पत्नी पुतुल हलदार और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में वार्ड नंबर 3 में रह रहा था और वह मंदिर के पास पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान चलाता है। तारक ने बताया कि होली के दिन वह दुकान पर था। तो उसके पीछे उसकी पत्नी ने होली बाहर नहीं खेलने को लेकर दोनों बच्चों को डांटा और उसके बाद घर से चली गई। शाम को जब वह घर वापस आया तो उसकी मां ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह से घर नहीं आई है। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को उसके पड़ोसी चित्तो महादेव का लड़का अपने बंद पड़े घर में आया। तो उसे घर से बंदबू आ रही थी। जिसके बाद उसने दोमजिले पर जाकर देखा तो उसके काॅरिडोर में खून पड़ा हुआ था। तथा एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंुचकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक महिला का शव सड़ी गली हालात में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान तारक की पत्नी के रूप में हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वही जब पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही करने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके मृतक के भाई ने दिल्ली से फोन कर हत्या का शक जताते हुए उसके आने के बाद कार्यवाही करने को कहा। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल सकेगा। वही मृतक के भाई को भी इंतजार किया जा रहा है।

पड़ोसियों ने बताया कि महिला पहले भी झगड़ा कर अपने मायके किच्छा रोड स्थित ग्राम रामनगर चली जाती थी और कुछ दिन बाद वापस जाती थी। इसलिए इस बार भी परिजनो को लगा होगा कि वह रामनगर गई होगी।

महिला का शव जिस घर में मिला वह लाकडाउन के समय से खाली पड़ा हुआ था। पहले उसमे कई किरायेदार रहते थे। मकान मालिक पास के ही अपने अन्य घर में रहते थे। बीच-बीचव में वह वहां आकर मकान खोलकर साफ सफाई कर दिया करते थे। बुधवार को भी मकान मालिक का लड़का साफ सफाई के लिए आया हुआ था। तब उसे घर से बदबू आती महसूस हुई। जिसके बाद घटना का पता चला।

महिला का शव जिस घर में मिला है उसकी छत और महिला के घर की सीढ़ी सटी हुई है। जिससे कोई भी इधर-उधर आ जा सकता है। सवालिया निशान यह है कि मृतक के परिजनो को इसकी भनक क्यो नहीं लगी। जबकि बदबू सीढ़ी सटी होने के कारण वहां तक आ रही थी। साथ ही उन्होने महिला के लापता होने की पुलिस को सूचना क्यो नहीं दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more

Local News

Translate »