16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024

प्रॉपर्टी विवाद में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड  हरिद्वार –पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी की हत्या। गोलियों से भून कर की गई हत्या, कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित घर में हुई सनसनीखेज वारदात, प्रॉपर्टी को लेकर राजकुमार मलिक से चल रहा था विवाद, राजकुमार मलिक ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, मौके पर पुलिस मौजूद कई विवादों में फंसे अमरदीप पहले भी जा चूका है जेल,

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी को उसके ही व्यापारिक सहयोगियों ने गोलियों से भून डाला। अमरदीप चौधरी प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। हत्या का आरोप उसके प्रोपर्टी डीलर दोस्त और उसके दो बेटों पर है। आरोप है कि उन्होंने अमरदीप को घर बुलाया था। इस दौरान अमरदीप के भाई और दोस्त पर भी फायर किए गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप की पीठ और सिर पर गोली मारी गई। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि अमरदीप वकालत की पढ़ाई कर रहा था। वह प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पिछले कुछ समय से जगजीतपुर कनखल निवावीस राजकुमार मलिक के साथ वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। दोनों में पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

रविवार रात करीब 11:30 बजे जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे। यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंक दिया।

सोनू किसी तरह वहां से बचकर निकल गया। उसने तुरंत अमरदीप के भाई बादल चौधरी को फोन पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में बादल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली बादल को छूकर निकल गई। मौके पर करीब 10 राउंड फायर किए गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »