Friday, October 30, 2026

प्रदेश में फिलहाल पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नहीं मिलेगी नौकरी, शासन ने लौटाया प्रस्ताव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में फिलहाल पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी नहीं मिलेगी। इसकी राह आसान होती नजर नहीं आ रही है। शासन ने इसके प्रस्ताव को वापस लौटा दिया है।

फिलहाल पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नहीं मिलेगी नौकरी

प्रदेश में सरकारी नौकरी की आस में बैठे पदक विजेता खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी है। शासन ने सीधे नौकरी मिलने के प्रस्ताव को लौटा दिया है।

वित्त विभाग ने पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल श्रेणी चार में (ग्रेड पे 2000 के पदों पर) नौकरी देने पर भी असहमति जताई है। अन्य श्रेणियों में स्पष्ट प्रस्ताव मांगा है।

खेल नीति 2021 के तहत है नौकरी का प्रस्ताव

खेल नीति 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों में नौकरी देने का प्रस्ताव है। शासन को खेल निदेशालय की ओर से 1800-2000 ग्रेड पे से लेकर 5400 ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से इस प्रस्ताव में कुछ आपत्तियों के बाद इसे खेल निदेशालय को लौटा दिया गया है।

जारी हुआ ये आदेश

शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के मस्त विभागों के ढांचे का परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण के बाद विभागों में सृजित पदों में से खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के पदों को चिन्हित किया जाए। इसके साथ ही कहा गया है कि मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक कर विभागों में पदों को चिन्हित करने के लिए को लेकर निर्णय लिए जाए।

इसके साथ ही इस आदेश में कहा गया है कि खेल प्रतियोगिताओं को अधिसूचित करते हुए खेलों को प्राथमिकता के क्रम में अधिसूचित किया जाए। संशोधित प्रस्ताव तथ्यों सहित फिर से उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.