Wednesday, May 14, 2025

पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी। पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों की स्मैक बरामद की है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश मौर्य राम मौर्य निवासी अशोक नगर बरेली बताया।

पूछताछ में उसने बताया कि बरेली से लेकर हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्र में सप्लाई करता था इसमें उसके और साथी सम्मिलित है। तस्कर का इतिहास खंगाला जा रहा है। स्मैक की कीमत 13.80 लाख बताई गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम की घोषणा की है।

 

 

Read more

Local News

Translate »