14 C
London
Saturday, July 27, 2024

पिंजरे में कैद हुआ दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ (गुलदार) वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में कैद हो गया है। आज गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी मिलते ही तबाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर वन विभाग के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। तेंदुए का निरीक्षण करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को कई अन्य अहम जानकारियां भी हासिल हुई।

उल्लेखनीय है कि ग्राम सरना व रैंगल के बीच में तीन-चार दिन पूर्व वन विभाग द्वारा एक पिंजरा लगाया गया था। आज सुबह करीब 11 बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने पिंजरे में तेंदुए को बंद पाया। जिसके बाद हल्ला मच गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक पाठशाला रैंगल में कार्यरत एक शिक्षिका ने इसकी सूचना सर्वप्रथम अन्य लोगों को दी। उन्हें एक गधेरे में जब गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी तब उन्हें मालूम चला कि गुलदार पिंजरे में कैद है।  इधर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार के आगे के दांत टूटे हैं। यह गुलदार इंसानों के लिए भी खतरा था। चूंकि दांत टूटने पर अकसर गुलदार आसान शिकार की तलाश में जुट जाते हैं। अंग भंग होने या घायल होने पर गुलदार अकसर इंसानों को अपना शिकार बनाने लगते हैं। यह गुलदार यदि पकड़ा नहीं जाता तो भविष्य में एक बड़ा खतरा बन सकता था

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »