Tuesday, October 27, 2026

धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। धामी सरकार की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। सचिवालय में दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल की इस बैठक में कैबीनेट शिक्षा, स्वास्थ्य,परिवहन,कृषि,आबकारी नीति,पयर्टन,शहरी विकास जैसे विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर भी मोहर लगा सकती है।

विधानसभा सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को बहुत ही अहम माना जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश की नई आबकारी नीति को भी मंजूरी मिल सकती है।राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो।बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है।वहीं फरवरी के अंतिम हफ्ते में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तारीख भी बैठक में तय हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.