14 C
London
Saturday, July 27, 2024

देखिए विडियो: ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास, मौके पर पकड़ा गया

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर में तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन बहादुरी दिखाते हुए सर्राफा व्यापारी तमंचा लिए बदमाश से भिड़ गए। आस-पास के दुकानदारों के सहयोग से बदमाश को दबोच लिया गया, लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

हरकत में आई पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिले भर में बदमाशों की तलाश में अभियान छेड़ दिया। चंद घंटे के बाद पुलिस ने आसन बैराज के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत बड़ा एक्शन लेते हुए बदमाशों की धर पकड़ के लिए कई इलाकों में नाकाबंदी कर दी, इसके बाद आसन बैराज के समीप बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लग गई। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश जहांगीर और सौरभ दोनों निवासी कोतवाली सिटी सहारनपुर के रहने वाले हैं। जहागीर पर सहारनपुर में विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने भी मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया।

उनकी बदमाश के साथ करीब दो से तीन मिनट तक हाथापाई हुई। इस दौरान बदमाश ने उनके चेहरे पर बट से कई बार वार किए। यह देख दो अन्य बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। शोर सुन पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंचे।उन्होंने बदमाश को दबोच लिया और उसका तमंचा छीन लिया। साथ ही बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। बदमाशों की बाइक डाकपत्थर तिराह के निकट स्थित दुकान के बाहर से बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

एक घायल बदमाश की पहचान सहारनपुर से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी और कुख्यात जहांगीर के रूप में हुई है। जिसका लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि जहांगीर सहारनपुर से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी मिलने पर सहारनपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम भी विकास नगर पहुंच गई है। बताया कि फरार तीसरे बदमाश को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी लगने से घायल हुआ है। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर चौक विकासनगर में संजीव राणा की ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार की शाम करीब छह बजे तीन लोग खरीदारी करने के बहाने से दुकान में पहुंचे। सभी ने कंबल ओढ़ा हुआ था। इस दौरान दुकान में संजीव राणा और उनकी महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। इस बीच एक बदमाश ने अचानक तमंचा निकाल कर संजीव राणा पर तान दिया। महिला कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। इस बीच तमंचा लिए बदमाश ने बट से संजीव राणा के चेहरे पर वार कर दिया। संजीव राणा भी बदमाश से भिड़ गए। जानकारी मिलने पर सहारनपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम भी विकास नगर पहुंच गई है। बताया कि फरार तीसरे बदमाश को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी लगने से घायल हुआ है। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

बदमाशों से पूछताछ के बाद जल्द ही इस पूरी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। मुठभेड़ में घायल दूसरे बदमाश की पहचान सुबोध उर्फ साहू निवासी सहारनपुर के रूप में हुई।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक ज्वेलरी शॉप में लूट करने आए पिछले एक हफ्ते में सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। अब वह बड़ा हाथ मरने की नीयत से देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में आए थे। हालांकि, इनके मंसूबों पर दून पुलिस ने पानी फेर दिया। मुठभेड़ की सूचना पर सहारनपुर की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम विकासनगर पहुंची। उन्होंने भी बदमाशों के संबंध में विभिन्न जानकारी साझा की।

 

 

 

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »