Saturday, September 5, 2026

श्री अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का चुघ ने किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वाधान में अमरनाथ गए श्रद्धालुओं का जत्था आज दोपहर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा।

जहां उनका वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। एक सप्ताह पूर्व श्री अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मनीष चुघ कोषाध्यक्ष लवी नरूला के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए रुद्रपुर से एक जत्था रवाना हुआ था। यह श्री अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में 25वीं यात्रा थी। जिसमें शहर के मेयर विकास शर्मा, सुनील ठुकराल राजीव मिढ्ढा समेत तमाम श्रद्धालु थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी अमरनाथ यात्रा बेहद आनंदमय रही। बम भोले के जयकारे के साथ उन्होंने यात्रा प्रारंभ की और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि हर वर्ष यहां के भोले भक्त श्री अमरनाथ यात्रा को जाते हैं और पवित्र गुफा के दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार भी है। जहां शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने भगवान शंकर की आराधना की। ऐसे में सभी भक्तों पर भगवान भोलेनाथ कृपा बरसाए तथा क्षेत्र में सुख और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा से लौटे सभी भोले भक्तों का स्वागत किया वहां पर अश्वनी बजाज राजकुमार खनिजों अमित अरोड़ा बॉबी बलदेव राज छाबड़ा बंटी कालड़ा गुलशन जुनेजा नवीन कला राजू कोली पंकज कालड़ा चेतन खनिजो शिव छाबड़ा राजकुमार खनिजों गुलशन छाबड़ा महेश छाबड़ा उपेंद्र चौधरी चेतन गॉड मुकेश पाल राजेश शर्मा निमिष शर्मा राजेश जगा अंकुर उपाध्याय सनी चुघ डॉ सुरेश छाबड़ा सहित सैकड़ो लोगों ने अमरनाथ की यात्रा पर गए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.