Friday, October 9, 2026

बाबा बर्फ़ानी श्रीअमरनाथ व वैष्णों देवी की यात्रा से वापस लोटे श्रद्धांलुओं का विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बाबा बर्फ़ानी श्री अमरनाथ व माता वैष्णोदेवी की पवित्र यात्रा पूर्ण कर अमरनाथ श्रद्धांलुओं का जत्था आज रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा,

जहाँ विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ता व समाजिक लोगो ने बाबा बर्फ़ानी की यात्रा से वापसी आये भक्तो का फूलमालाओ ढ़ोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया, जहाँ भोले के जयकारों पर सभी झूमते नजर आये, इससे पहले 6 जुलाई को अमरनाथ के लिये जत्था पांच मंदिर से रवाना हुआ था तो आज रेल मार्ग से जाथे की रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर वापसी हुई जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले अमरनाथ व वैष्णों देवी की यात्रा के लिये हर साल जत्था रुद्रपुर से जाता है इस बार भी बहुत उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण मे 98 लोग यात्रा के लिये गए थे जिनका आज स्वागत अभिनन्दन किया बाबा बर्फ़ानी व मा वैष्णों देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, पंकज बांगा, राजकुमार खनिजो, मनोज मित्तल, वेद ठुकराल, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, किरन विर्क, उमेश पासरीचा, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, राजेश जग्गा, पवन राणा, मनोज छाबड़ा, बाबू चड्डा, अशोक गुम्बर, हर्बन्स गुम्बर, मानवेन्द्र राय, संतोष गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, संदीप राव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.