Thursday, October 29, 2026

डी.पी.एस. रुद्रपुर ने पहली सब जूनियर स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में फिर से परचम लहराया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। खेलना बहुत आवश्यक और 21 वीं सदी के छात्र को सर्वागीण विकास के लिए खेल अतिआवश्यक है । इन्हीं सब के विकास के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अनेक सहशैक्षणिक गतिविधियों का अवसर भी समय -समय पर मिलता रहता है । दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने पहली सब जूनियर स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लिया और अपनी महत्वाकांक्षा, समर्पण और उपलब्धि से हम सभी को गौरवान्वित किया।यह प्रतियोगिता देहरादून में हुई |

अंडर 14 ऐपी स्पर्धा में नमन बत्रा ने सिल्वर मेडल जीता एवं युवराज ने कांस्य पदक, 14 सेबर गर्ल्स में इशिका बिष्ट ने सिल्वर मेडल एवं सेबर गर्ल्स साक्षी दोरबी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, अंडर 14 सेबर बॉयज में कुशाग्र गुसियान ने सिल्वर मेडल एवं अंडर-14 फॉयल बॉयज में सार्थक जैन ने सिल्वर मेडल जीता,अंडर-14 फॉयल गर्ल्स मन्नत कौर ने सिल्वर मेडल, श्वेती ने ब्रॉन्ज मेडल एवं नैन्सी गरबियाल ने कांस्य पदक जीता | विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक अपने नाम किये |

ये सभी छात्र केरल में सब जूनियर तलवारबाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयनित हुए |  इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विजेताओं के प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने  प्रतिभागियों को ऊंची उड़ान भरने और अपनी खेल भावना को बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.