14 C
London
Saturday, July 27, 2024

जानिए: आज क्या कहते हैं आपके सितारे

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today): आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। रोजमर्रा के कामकाज में अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज उस काम की भूमिका बन सकती है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। इस मौसम में आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम आज पूरे होंगे. पुराना चल रहा कोई विवाद आज खत्म हो सकता है। पड़ोसियों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ होगा, आय के नए स्रोत मिलेंगे। नया घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today): आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपना ख्याल रखें। बिजनेस या नौकरी में वरिष्ठों से बहस हो सकती है. आज आपके काम बिगड़ सकते हैं, धन हानि हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, पत्नी का आपके भाई से विवाद हो सकता है आदि।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today): आज आपका दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आज आप व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है. परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today): आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको कोई नया काम शुरू करने में अपने दोस्तों और परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी डील या समझौता मिल सकता है। परिवारजनों से सम्मान मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए सहयोगी मिलेंगे, कोई नया काम शुरू हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today): आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में कोई बड़ी रकम उधार न दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। परिवार में लोग आपको धोखा दे सकते हैं

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today): आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। अपने किसी करीबी की चिंता से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में कोई अचानक घटना घटित हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today): आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आज आपको स्वास्थ्य में भी लाभ महसूस होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी वर्ग के लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल बढ़िया रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लेकिन आज आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है। परिवार में शुभ कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today):आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर आपकी अपने दोस्त से बहस हो सकती है। जिसके कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से फिसल सकता है। कुछ बातों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »