14 C
London
Saturday, July 27, 2024

जानिए: आज का राशिफल

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। 

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सेहत में सुंदर अनुभूति होगी और सुखद परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह कार्डियो एक्सरसाइज आपके लिए तंदुरुस्ती के मार्ग खोलेगी। लव लाइफ में एक नई शुरुआत जीवन में सुखद संयोग बना रही है, जिससे जीवन में रोमांस की एंट्री होगी। परिवार में भी सुख-सौहार्द बना रहेगा और आपसी प्रेम मजबूत होगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी, इन्हें टाल देना बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे एवं जीवन में अनुकूल समय रहेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में मार्च का यह सप्ताह अनुकूल रहेगा और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं के दौरान आप अपनी यात्राओं की शैली में कुछ नयापन लेकर आएंगे। यात्रा सफल रहेंगी और जीवन में सुखी रहेंगे। लव लाइफ में सुधार आएगा और काफी बदलाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्ट्रेस में आ सकते हैं और नींद के पैटर्न में भी बदलाव आ सकते हैं। सेहत के लिए थोड़ा सा रिलैक्स होने की आवश्यकता है तभी तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार के मामलों में एक छोटी सी सोच आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। व्यापक दृष्टिकोण से पारिवारिक मामलों को हैंडल करेंगे तो सुखी रहेंगे। सप्ताह के अंत में फोकस के साथ किए गए कार्य आपके लिए शुभ फल लेकर आएंगे।

मिथुन राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह धन लाभ की स्थितियां बन रही हैं और कोई नया निवेश अच्छे फल लेकर आएगा। लव लाइफ में कोई ऐसी महिला आपकी मदद कर सकती है, जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुकाम हासिल किया हो। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में अपनी राय खुलकर सामने रखने से किसी भी गलतफहमी को सुलझाया जा सकता है और आपके लिए बेहतर भी होगा। कार्यक्षेत्र में बेवजह के लड़ाई-झगड़े से बचें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह सर्दी जुकाम बढ़ सकते हैं और आपको अपनी सेहत की तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा बेवजह की बेचैनी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में समय अचानक से अनुकूल होता जाएगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग जिनकी रौबीली छवि है, वह आगे बढ़कर आपकी मदद करेंगे। लव लाइफ में समय रोमांटिक बीतेगा और इस मामले में आपको अन्य लोग मदद करते नजर आ रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा की गई मेहनत आपको भविष्य में सुंदर परिणाम दिलवाएगी। सेहत में साधारण सफलता मिलेगी और तंदुरुस्ती तो महसूस करेंगे लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं के दौरान आपको वादे तो काफी किए जाएंगे लेकिन वह कितने पूरे होते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको बैक आप प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए तभी यात्रा सफल रहेंगी। सप्ताह के अंत में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके विरोधी आपकी सोच के कायल होते जाएंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र को सफल बनाने के लिए शुभ है। लव लाइफ में समय अनुकूल होता जाएगा और साथ मिलकर कई कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार इस सप्ताह से नजर आएंगे। परिवार में सुख-सौहार्द बना रहेगा और परिवार में माता तुल्य महिला की मदद से आपके जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे। सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी और सेहत को सुधारने के लिए आपको किसी पिता तुल्य व्यक्ति की इस सप्ताह मदद प्राप्त होगी। व्यापारिक यात्राओं के दौरान वैसे तो सब ठीक रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मन मसोस कर रहेंगे। इस वजह से व्यापारिक यात्राओं का सुख नहीं भोग पाएंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या, मार्च के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम सामने आएंगे। आपके प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे और सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने प्रोजेक्ट को लेकर सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा और धन आगमन के शुभ संयोग बनते जाएंगे। धन संबंधी मामलों में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी, जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुकाम हासिल किया है। सेहत में शुभ संयोग बन रहे हैं और तंदुरुस्ती महसूस होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे तो मन प्रसन्न रहेगा और तंदुरुस्ती भी महसूस होगी। व्यापारिक यात्राओं के दौरान भविष्योन्मुखी रहेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा यात्राओं को टाल दें तो ही ठीक है। परिवार के मामले में मन भावुक रहेगा और बेचैनी भी महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ में काफी मायूसी इस सप्ताह नजर आ रही है। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी और जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के कई अवसर मार्च के इस सप्ताह आपको मिलेंगे और प्रोजेक्ट भी समय पर पूर्ण होते जाएंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ में फोकस की आवश्यकता है और आपसी प्रेम भी मजबूत होता जाएगा। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी और आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। व्यापारिक यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी और इन्हें सफल बनाने में आपको किसी ऐसी महिला की मदद प्राप्त होगी, जिन्होंने मेहनत कर सफलता प्राप्त की हो। सेहत में साधारण से बेहतर सफलता प्राप्त होगी और तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में कुछ जोखिम लेने की आवश्यकता है, तभी सुखी रहेंगे।

धनु राशि वाले परिवार में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे और आपसी प्रेम भी मजबूत होता जाएगा। व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनते जाएंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे। जहां किसी कार्य को लेकर स्ट्रेस बढ़ेगा तो वहीं पर आपको अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए किसी माता तुल्य महिला की मदद भी प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें तो बेहतर होगा। किसी युवा की सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवन में सुखद समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि वालों के लिए धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह बनती जाएंगी। आप अपने निवेशों को लेकर काफी जागरूक रहेंगे और इस संबंध में काफी बिजी भी रहेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन अंत में समय रोमांटिक बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार नजर आते जाएंगे और सेहत को सुधारने में आपको किसी अन्य की मदद भी मिलेगी। व्यापारिक यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगी।

कुंभ राशि वालों के परिवार में इस सप्ताह सुखद समय व्यतीत होगा और आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखी रहेंगे। आप अपने परिवार के सुंदर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राओं के दौरान पार्टी मूड में रहेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा लंबे समय तक के लिए कष्ट बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में बातचीत द्वारा उलझन को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में खट्टे-मीठे अनुभव सामने आएंगे। आपको किए गए वादे इस सप्ताह पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वहीं पर कोई आगे बढ़कर आपकी मदद भी करता नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए निर्णय धन लाभ लेकर आएंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे और व्यापारिक प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह नजर आ सकते हैं और संयम के साथ आप अपनी हेल्थ एक्टिविटी को हैंडल करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। परिवार संबंधित सुखद समाचार इस सप्ताह की शुरुआत से ही मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशियां इस सप्ताह मिल सकती हैं। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को करने से पहले मन थोड़ा सा संशय में रहेगा लेकिन अगर यात्राओं को करेंगे तो आपकी यात्रा मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। आर्थिक मामलों को लेकर मन चिंता कर सकता है। लव लाइफ में जिस तरह की खुशियां आप चाहते हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए अभी अधिक समय लगेगा। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

 

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »