16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024

इस दिन से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। यानी कल से उत्तराखंड बोर्ड अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने जा रहा है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

डॉ. तिवारी के अनुसार एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की गई हैं जबकि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी देते हुए बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के 1,23,507 और व्यक्तिगत श्रेणी के 3,813 कुल 1,27,320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 1,30,022 और व्यक्तिगत श्रेणी के 2,088 सहित कुल 1,32,110 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »