Monday, August 31, 2026

हर जरूरतमंद की कार्यकर्ता करे मदद, मीना

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा मीना शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वह कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद स्वयं को सुरक्षित रखते हुए पीड़ितों और प्रभावितों की मदद में आगे आएं। मीना शर्मा ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की हर संभव मदद अवश्य करें। वही उन्होंने ऐसे सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है जिन्होंने इस विपत्ति काल में आगे बढ़कर लोगों की मदद की है।

मीना शर्मा ने कहा कि जिनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर है वह पीड़ित जरूरतमंद लोगों तक अवश्य पहुंचा दे। जिससे उनके प्रिय जन की जिंदगी को बचाया जा सके। वही उन्होंने लोगो से घर पर ही रहने की अपील भी की। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले और मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं।

Read more

Local News

Translate »