Monday, August 31, 2026

जेसीज में पाँच दिवसीय अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन 

Share

भोंपूराम खबरी। जेसीज पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पुष्कर राज जैन (अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन) विशिष्ट अतिथि श्री प्रवेश मेहरा (प्रधानाचार्य, आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी) थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाष चन्द्र जोषी ने मुख्य अतिथि, महासचिव एवं सभी खिलाडियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के खिलाड़ी ही भविष्य में देश की श्रेष्ठ ओलंपिक प्रतिस्पर्धा में सहभागिता करने में सक्षम होंगे। विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के माध्यम से श्रेष्ठ करियर के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को खेलांे में सहभागिता करनी चाहिए। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने तथा खेल नियमों का पालन करने के लिए धन्यवाद दिया।इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 243 खिलाडियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रतियोगिता में 200 से अधिक मैच खेले गये।

इस अवसर पर 19 वर्ष आयु वर्ग से कम बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करन लोहनी डीपीएस स्कूल रुद्रपुर तथा द्वितीय स्थान प्रतीक रावत जेपीएस स्कूल रुद्रपुर एवं तृतीय स्थान ऑरम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के एकांश कालाकोटी ने प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग से कम बालिका वर्ग एकल में अर्पिता जोशी आर्यमन बिरला स्कूल हल्द्वानी ने प्रथम स्थान, इताशा भारद्वाज आरएएन स्कूल रुद्रपुर ने द्वितीय स्थान एवं सुरभि कोरंगा जेपीएस रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

17 वर्ष आयु वर्ग से कम बालिका वर्ग युगल में अर्पिता एवं मीनाक्षी की जोड़ी ने आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी प्रथम स्थान पर रही। इसी क्रम में हर्षिता और हर्षिता तिवारी शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर इताशा और आराध्या आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की रही। अंडर 17 बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में डीपीएस रुद्रपुर के करन लोहनी प्रथम, प्रषान्त गुसांई जेपीएस रुद्रपुर द्वितीय तथा रुद्राक्ष नारंग होली चाइल्ड स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 युगल बालक वर्ग में आयुष्मान विर्क एवं रुद्राक्ष भंडारी एमेनिटी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, आदित्य विश्नोई एवं अभिमन्यु आरएएन स्कूल द्वितीय स्थान तथा रुद्राक्ष एवं गौरव होली चाइल्ड स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

14 वर्ष आयु वर्ग से कम बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करन लोहनी डीपीएस रुद्रपुर एवं द्वितीय स्थान पर अंगद सिंह सेन्ट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी एवं तृतीय स्थान पर शौर्य बोरा सिंथिया स्कूल हल्द्वानी रहे। अंडर 14 डबल बालक वर्ग में भावेष जोषी एवं शौर्य बोरा सिंथिया स्कूल हल्द्वानी प्रथम स्थान, अंगद सिंह तथा कनिष्क कर्नाटक सेंट थेरेसा हल्द्वानी द्वितीय स्थान तथा हर्षित पाण्डे और अभिज्ञान सिंह जेपीएस रुद्रपुर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका एकल वर्ग में अर्पिता जोशी आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी प्रथम आरुही समर स्टडी स्कूल काशीपुर द्वितीय स्थान एवं रेतन्या जोशी एमेनिटी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत ने समस्त अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गईं। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Read more

Local News

Translate »