Monday, August 31, 2026

सड़क नहीं तो वोट नहीं, खस्ताहाल सिडकुल मार्ग से गुस्साए ग्रामीण  

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी गदरपुर वाया दिनेशपुर सिडकुल के मुख्य मार्ग मटकोटा का निर्माण न होने से गुस्साए दर्जनों गाँवों के ग्रामीणों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रोड नहीं तो वोट नहीं।

गदरपुर बाया दिनेशपुर सिडकुल के मुख्य मार्ग मटकोटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बनने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों का हिसाब देखा जाए तो इस मार्ग पर दर्जनों घरों के चिराग बुझ चुके है। जिस कारण लोगों मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने अब मन बना चुका है अगर 2021 में मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो पुरजोर तरीके से विरोध होगा व रोड नहीं तो वोट नहीं के तहत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

विदित हो कि गदरपुर बाया दिनेशपुर सिडकुल के मुख्य मार्ग मटकोटा के निर्माण को लेकर 2016-17 में इसी रोड को लेकर स्थानीय जनता समाजसेवी छात्र संगठन महिला एवं टेंपो यूनियन उग्र आंदोलन व आमरण अनशन तक किया था। तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुखिया हरीश रावत सरकार ने 75 करोड़ से इस मार्ग का निर्माण करवाया था। मगर यातायात का अत्यधिक दबाव होने के चलते कुछ समय बाद सड़क टूटनी शुरू हो गयी और वर्तमान में खस्ताहाल है। हजारों गाड़ियाँ का यातायात प्रतिदिन झेलने वाला यह मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। पिछले 4 वर्षों में लगभग दो दर्जन घरों के चिराग इसी सड़क पर मारे जा चुके हैं। इस कारण स्थानीय जनता समाजसेवी छात्र संगठन व्यापार मंडल इस मार्ग निर्माण को लेकर गदरपुर के वर्तमान विधायक एवं उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से भी गुहार लगा चुके है। सुनवाई न होने से यहां काली नगर, श्याम नगर, सुंदर नगर, छतरपुर, फौजी मटकोटा आदि समस्त गाँवों के लोगों में काफी आक्रोश हैै।

स्थानीय नेता किशोर हालदार ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो इस सड़क से लगते दर्जनों गाँवों के ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा को करोना आपदा के वक्त है निश्चित रहिए जल्द ही महामारी खत्म होने के सड़क का निर्माण करवा दिया जायेगा।

Read more

Local News

Translate »