Monday, August 31, 2026

सस्ता गल्ले की दुकान प्रति दिन खोलने से मिलेगी लोगो को राहत

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने कोरोना काल को देखते हुए गरीबों को राशन वितरण की व्यवस्था में फेदरबदल करके सप्ताह में एक दिन के बजाय प्रति दिन किये जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और खाद्य मंत्री बंशीधर भगत का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही इस व्यवस्था को लागू कराने में सूत्रधार बने जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा के प्रयासों की प्रशंसा की।

मिगलानी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस राशन वितरण की नई व्यवस्था से ना केवल जिला उधम सिंह नगर को बल्कि पूरे उत्तराखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के प्रयासों से जिले की कई बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है। जनहित के लिए की गयी उनकी यह कोशिश एक बार फिर रंग लायी है। बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में लाॅकडाउन से कारोबार ओर रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हुआ है। इस समय स्वास्थ्य और खाद्यान्न व्यवस्था सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। ऐसे समय में राशन कार्ड धारकों को समय पर खाद्यान्न दिया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन राशन वितरण की जो व्यवस्था बनायी गयी थी। उससे लोगों को राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सरकार ने हफ्रते में एक दिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तक ही सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर राशन वितरण की व्यवस्था की थी। जिससे राशन वितरण में दिक्कतें आ रही थी और बड़ी संख्या में लोग इस मुश्किल समय में राशन से वंचित हो रहे थे। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने इस मामले में सीएम से वार्ता करने के साथ ही खाद्य मंत्री बंशीधर भगत से मुलाकात की। जिसके बाद अब सस्ता गल्ला की दुकानों पर राशन वितरण की समय सीमा प्रतिदिन 7 बजे से 10 बजे तक हो गयी है। नई व्यवस्था से अब सरकारी राशन की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा।

Read more

Local News

Translate »