Monday, August 31, 2026

संदीप चावला की सामाजिक छवि उन्हें जीत दिलाने में निभाएगी अहम भूमिका

Share

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। व्यापार मंडल के चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया के साथ-साथ चुनावी बिगुल बज चुका हैं। चुनाव मैदान में महामंत्री पद के योग्य व भावी उम्मीदवार संदीप चावला अपने समर्थकों के साथ तूफानी जनसंपर्क करने में जुटे हैं। संदीप चावला कोई साधारण शख्सियत ना होकर देश ही नहीं वरन विदेशों में भी अपनी समाज सेवा के बल पर झंडे गाड़ चुके हैं। समाज सेवा के प्रति ललक के चलते कई मुल्क भी उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित कर चुके हैं। बता दें कि जब उधम सिंह नगर कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था तो उन्होंने जनपद में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में अहम भूमिका का निर्वहन भी किया था। और उनके समाज सेवा के प्रति योगदान व समर्पित भाव को देखते हुए नगर के व्यापारियों ने ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए किसी तरह तैयार किया। व्यापारियों की चाहत बने संदीप चावला को महामंत्री बनाने का उद्देश्य लिए व्यापारियों ने अपने काम काज छोड़कर प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक रखी है। खासकर बुजुर्ग व्यापारियों के आशीर्वाद से लेकर युवा व्यापारी भी संदीप चावला को मन ही मन महामंत्री मान चुके हैं व्यापारियों का मानना है कि संदीप चावला को चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने से संदीप चावला व्यापार मंडल को एक नई दिशा प्रदान कर इतिहास रचगे।

Read more

Local News

Translate »