Monday, August 31, 2026

शैल परिषद सादगी से मनाएगा उतरायणी महोत्सव

Share

रूद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में आयोजित एक बैठक में शैल परिषद द्वारा उत्तरायणी महोत्सव सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक परिषद् के अध्यक्ष भरत लाल शाह के निर्देशन में हुई। बैठक में गणेश वंदना, गढ़वाल और कुमांउनी लोकगीत के साथ खिचड़ी के कार्यक्रम के आयोजन की भी सहमति बनी। इसके अलावा शैल भवन के निर्माण कार्यो में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही विधायक और मेयर द्वारा की गई घोषणाओं के भी सकरात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई। बैठक में दिवाकर पाण्डेय, गोपाल सिह, राजेन्द्र सिंह, कीर्ति निधि शर्मा, नरेन्द्र सिंह, जमन सिह नेगी, सतीश लोहनी, दया किशन आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »