
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महामारी के दौर में जान बचाने और स्वस्थ रहने के साथ लोगो के सामने रोजी और रोटी की समस्या का समाधान एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में जीआरडी फाउंडेशन लोगो की मदद के लिए आगे आई है। जिसकी जिम्मेदारी आवास विकास के युवाओं ने उठाई है।

कोरोना के चलते पूरे देश मे लाचारी की स्थिति है ऐसे में मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिद्धार्थ दास, आशु सिंह,अजहर, अमित, सुमित सरकार और रेहान जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करा रहे है। इनका मानना है कि ये र्का मानवता वश किया जा रहा है। ये लोग जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज , सड़क पर दुकान लगाने वालों के साथ ठेला लगाने वालों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इस कार्य मे युवाओं को उनके परिवार का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।



