
रुद्रपुर। नगर के वार्ड नं 3 में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ,मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l इस दौरान अपने संबोधन में विधायक ठुकराल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवा समाज के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान समय में युवा वर्ग को विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। स्वामी जी ने कहा था कि एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका हैं l मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत ही नहीं विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं l अपने संबोधन में पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने के विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि ब्रह्मांड की समस्त शक्तियां हमारे अंदर निहित हैं। यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों पर हाथ रखा है इसलिए हमें जागृत होने की आवश्यकता है l




