Monday, August 31, 2026

महापंचायत को लेकर एसएसपी ने किसानों से की वार्ता

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। रूद्रपुर के गांधी पार्क में एक मार्च को आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में किसान नेताओ के साथ एक बैठक ली। जिसमें किसान महापंचायत की रूपरेखा कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों, संभावित भीड़ व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। एसएसपी कुंचर ने भीड़ की अधिक संभावना के दृष्टिगत एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले किसानों को अवस्थाओं का सामना न करना पड़े एवं यातायात व्यवस्था को  सुचारू रखने की आदि के दृष्टिगत आयोजकों से कार्यक्रम स्थल को परिवर्तित करने एवं पुलिस को कानून व्यवस्था में सहयोग किए जाने का आग्रह किया।  एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया किसानो ने अपने वाहन कार्यक्रम स्थल से दूर अन्य स्थल पर पार्किग किये जाने को कहा है। फिलहाल कार्यक्रम स्थल परिवर्तित होने का अभी कोई ठोस निर्णय नही निकल पाया है। इसको लेकर किसानो से वार्ता जारी है। बैठक में एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ सिटी, सिओ लाइन, एलआईयू इंसपेक्टर, एसएसआई कोतवाली सहित जनपद के किसान नेताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं में इकबाल सिंह अमनदीप, प्रीतपाल, भूपेंद्र सिंह तरसेम सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद

Read more

Local News

Translate »