Monday, August 31, 2026

मनीष फुटेला के बढ़ते वोट बैंक ने विरोधियों के छुड़ाए छक्के

Share

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। व्यापार मंडल चुनाव के शंखनाद के बाद महामंत्री पद के योग्य व युवा उम्मीदवार मनीष फुटेला अपने दर्जनों समर्थकों के साथ युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापारियों का आशीर्वाद रूपी अपार समर्थन मिल रहा है। जिसे देख उनके विपक्षी खेमे में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। क्योंकि पिछले 9 वर्षों से नगर व्यापार मंडल में महामंत्री के रूप में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा रोजाना लगने वाले जाम और बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मनीष फुटेला अधर में पड़े प्रस्तावित बाईपास निर्माण की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा तक खटखटा चुके हैं। इसलिए व्यापारी उन्हें दोबारा महामंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और व्यापारियों की यही पसंद विपक्ष को नागवार गुजर रही है। अब देखना यह होगा कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में व्यापारी मनीष फुटेला को अपना कीमती वोट देकर विजय बनाने में कितना सहयोग प्रदान करते हैं। यह तो चुनाव के परिणामों के साथ ही तय हो सकेगा।

 

Read more

Local News

Translate »