Monday, August 31, 2026

ब्राह्मण उत्थान महासभा दिनेशपुर इकाई का हुआ गठन

Share

भोंपूराम खबरी, दिनेशपुर। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मण उत्थान महासभा के दिनेशपुर इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश पाठक अध्यक्ष, नित्यानंद मिश्रा उपाध्यक्ष, केएन तिवारी महासचिव,पंकज दुमका कोषाध्यक्ष, अनिल मिश्रा प्रवक्ता व दुलाल चक्रवती संरक्षक चुने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी ने किया। वहां कौशलेंद्र भट्ट,अतुल जोशी, सुरेश जोशी, सुभाषिनी, हौसला मिश्रा, प्रभा तिवारी,आरसी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »