Monday, August 31, 2026

बहुचर्चित टूल किट विवाद पर मेयर रामपाल सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बहुचर्चित टूल किट विवाद पर मेयर रामपाल सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को घटिया राजनीति छोड़ने की नसीहत दी है। मेयर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बुराई करने में इतनी अंधी हो गई है कि देश की बुराई करने लगी है। उन्होने कहा कि समाज को बांटने और दूसरे के खिलाफ जहर उगलने में कांग्रेस निपुण है। टूल किट कांग्रेस की सोची समझी साजिश और निहायत ही घटिया हरकत है। मेयर ने कहा कि कांग्रेस को एक अच्छे विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए जन हित के मुद्दे उठाने चाहिए न कि देश को बदनाम करना चाहिए। सत्ता के मोह में अंधी हो चुकी कांग्रेस यह भूल चुकी है कि देश के प्रति भी उनका दायित्व है। कहा कि इतिहास में देखें तो जब जब देश पर संकट आया संघ परिवार और जनसंघ ने कांग्रेस सरकार को हर कदम पर सहयोग दिया। भाजपा और संघ परिवार देश से प्यार करता है। भाजपा के लिए पार्टी से पहले देश सर्वोपरि है। कांग्रेस ने जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टारगेट किया वह कांग्रेस की दोगली राजनीति का उदाहरण है। इस समय सभी को एक परिवार की तरह काम करके संकट से उबरने के प्रयास करने चाहिए। आज दुनिया के अन्य देश भी संकट के समय में भारत के साथ खड़े हैं क्यों कि भारत ने हमेशा संकट के समय दुनिया के अन्य देशों को मदद पहुंचाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि अन्य देश भी आज भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं लेकिन अपने ही देश के खिलाफ कांग्रेस टूल किट के माध्यम से साजिश रचकर देश को तोड़ने का प्रपंच रही है। इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को अवश्य देगी।

Read more

Local News

Translate »