Monday, August 31, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का निधन

Share

भोंपूराम खबरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पूर्व सांसद बच्ची सिंह रावत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे ,जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां आज रात्रि उनका निधन हो गया ।उनके निधन का समाचार मिलते ही तमाम भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई ।प्रदेश के आलाकमान समेत तमाम भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

Read more

Local News

Translate »