
भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि हमारे पत्रकार क्षेत्र की समस्याओं के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं लोकतंत्र में पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होते हैं तनेजा ने कहा कोविड जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह किये बगैर आम जनता की आवाज़ को उठाने का प्रयास किया जो सराहनीय है उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारों को सम्मानित करने की छोटी सी पहल की है ।
पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि पत्रकार ही समाज को आईना दिखाने का कार्य करते है और अपनी जान की बाजी लगाकर रिपोटिंग करते हैं इस मौके पर महानगर महामंत्री राजीव कामरा भी मौजूद थे




