Monday, August 31, 2026

धार्मिक अनुष्ठात के पंडाल में प्रवेश करने पर व्यक्ति को भीड़ ने पीटा, हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।

कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति के धार्मिक अनुष्ठान में प्रवेश करने से गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। भयंकर पिटाई के बाद अर्ध बेहोशी की हालत में युवक तीन घंट तक वही बाहर तड़पता रहा। काफी देर तक जब उसके शरीर से कोई हरकत नहीं हुई तो आस-पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय जॉनी सागर पडोस के दुर्गा मंदिर में चल रहे एक धार्मिक अनुष्ठान में प्रसाद लेने के लिए गया। जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों से उसकी बहस हो गयी। जिससे गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसको पंडाल से बाहर निकालकर भी पीटा गया। चोटिल युवक बेसुध हालत में तीन घंटे तक पंडाल के बाहर की पड़ा रहा। आरोप है कि युवक उस समय नशे में धुत्त में था। उसके बाद जब उसके शरीर ने कोई भी हरकत करना बंद कर दिया तो स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर नियुक्त चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही मृतक की पत्नी सुधा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर भीड़ पर उसके पति की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है तथा कार्यवाही की मांग की है। मामले में एसपी सिटी ममता वोहरा ने कहा कि मामले में मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है।

गुस्साई भीड़ द्वारा पिटाई किया व्यक्ति तीन घंटे तक सड़क पर ही बेसुध हालत में पड़ा रहा। वही लोग भी सड़क से आते जाते रहे लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। तीन घंटे बाद जब उसके शरीर ने हरकत करना छोड़ दिया तो लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। वही अगर लोग यह सूचना तीन घंटे पहले दे देते तो उस व्यक्ति की जान बच सकती थी। जिससे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है।

मंगलवार दोपहर बाद भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई कर देना और उसके कुछ घंटे बाद उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। यह घटना पुलिस को चौबीस घंटे बाद भी पुलिस को भीड़ द्वारा व्यक्ति की पिटाई की भनक नहीं लगी। वही उसकी पत्नी द्वारा शाम में तहरीर देने के बाद भी दूसरे दिन शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

धार्मिक अनुष्ठान के पंडाल में प्रवेश किये गये व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिटाई किये जाने की घटना मंदिर के पास स्थित एक किरणे की दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई है।

Read more

Local News

Translate »