Monday, August 31, 2026

टीकाकरण के लिए करना पड़ सकता है 4 से 5 दिन का इंतज़ार

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  टीकाकरण के लिए वैक्सीन की कमी की पुनरावृत्ति फिर शुरू हो गई है। जिसके तहत लोगो को टीकाकरण के लिए 4 से 5 दिनों तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है।

जिले के कई केंद्रों में वैक्सिनेशन का कार्य वैक्सीन की कमी के कारण थम गया। जिसके कारण टीकाकरण के लिए आये लोगो को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इन केंद्रों में काशीपुर और जसपुर में 45 वर्ष से अधिक एक भी व्यक्ति का टीकाकरण नही हो पाया। मंगलवार को पूरे दिन में 18 से 44 वर्ष के 1643 लोगो को और 45 से 60 वर्ष के 475 लोगो को यानी जिले भर कुल 2118 लोगो को टीके लगाये गये। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मालिक के मुताबिक वैक्सीन की कमी से टीकाकरण में आ रही समस्या अगले 4 से 5 दिन तक जारी रह सकती है। डॉ मलिक के मुताबिक विभाग के पास वैक्सीन की खेप मौजूद नही है। केंद्रों को दी हुई वैक्सीन से ही लोगो का टीकाकरण किया जा रहा है। स्पष्ट है कि केंद्रों में टीकाकरण कार्य वैक्सीन की मौजूद खेप के आधार पर ही किया जायेगा।

 

Read more

Local News

Translate »