Monday, August 31, 2026

जिले में जारी है कोरोना का कहर एक दिन में गयी रिकार्डतोड़ 27 की जान

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । जिले में कोरोना का कहर जारी है जिसके चलते मंगलवार को रिकार्डतोड़ 27 लोगो की जान चली गयी। जिले में लगातार हो रही मौते चिंताजनक है। जिसमे 14 मौते सरकारी और 13 मौते निजी अस्पताल में हुई।

विभाग द्वारा जारी किये गए बुलेटिन में रुद्रपुर के जिला अस्पताल में सबसे अधिक 13 मौते हुई। जिले में कुल मौतों में 24 पुरुष और 3 महिलाए शामिल है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में रूद्रपुर के जिला अस्पताल से तेरह , एलडीबीएच से एक, मेडिसिसटी से पांच प्रयास खटीमा में एक , स्पर्श से एक ,उजाला से दो, आयुष्मान से एक, संजीवनी से एक, गौतम से एक और श्रीकृष्णा से एक की कोरोना से मौत हो गयी ।शासन द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि जिले में 370 नए मामले सामने आए है। जिससे जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5570 हो गयी है।अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रभावों को कम करने के लिए सरकार, स्वास्थ्य और प्रशासन के साथ जनता का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मरीजो के इलाज हेतु लगातार प्रयास जारी है जिसके तहत अस्पतालों में ऑक्सीजन और आइसीयू बेड जैसी सुविधाओ को मुहैया कराया जा रहा है। ताकि मरीजो का सुविधापूर्ण इलाज किया जा सके और मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। डॉ मलिक ने लोगो से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भी अपील की।

Read more

Local News

Translate »