Monday, August 31, 2026

छतरपुर के जंगल में घूमता मिला बाघ 

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।समीपवर्ती गांव छतरपुर के जंगल में  बाघ घूमता हुआ आ गया ।जिस पर जंगल में घूम रहे युवाओ में हड़कंप मच गया । बाघ  थोड़ी देर विचरण के बाद जंगल में लुप्त हो गया। छतरपुर के जंगल में कुछ युवक ट्रैक्टर पर घूम रहे थे तभी उनके सामने बाघ गया ।जिससे उनके होश उड़ गए। लड़कों ने मोबाइल के जरिए बाघ  की वीडियो बना ली। बाघ  उनके ट्रैक्टर के समीप होते हुए जंगल की तरफ भाग गया।

Read more

Local News

Translate »