Monday, August 31, 2026

चोरी की बाइक समेत दंपत्ति गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।पुलिस ने चोरी की दो बाइकों समेत एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया । ट्रांजिट कैंप एसओ विनोद फर्त्याल ने बताया 14 अप्रैल को गदरपुर निवासी नितिन की बाइक चोरी हो गई थी ।जिस पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया वह बाइक रुद्रपुर से नकुलिया सितारगंज की तरफ पाई गई है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नकुलिया में एक मकान पर छापा मारा जहां बर्मा लाइन रेलवे स्टेशन के पास टनकपुर निवासी सूरज चंद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई नितिन की बाइक और एक अन्य बाइक भी बरामद कर ली ।पुलिस टीम में एसआई दिनेश परिहार, कौशल भाकुनी, कांस्टेबल नीरज शुक्ला ,दिनेश चंद शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »