Monday, August 31, 2026

चोरी की बाइक समेत तीन दबोचे

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चोरी की बाइक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विनोद फर्त्याल ने बताया कि गत दिनों गांधी कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार की बाइक संख्या यूके 06 एक्यू- 1992 कैंप क्षेत्र से चोरी हो गई थी ।जिसके लिए पुलिस छानबीन कर रही थी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सिडकुल ढाल पर चोरी की बाइक समेत पंतनगर निवासी दीपक मंडल, प्रकाश और ठाकुर नगर निवासी समर दास को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, कौशल भाकुनी ,कांस्टेबल दिनेश चंद्र और राकेश खेतवाल थे।

Read more

Local News

Translate »