Monday, August 31, 2026

चिकित्सीय उपकरणों के लिए सांसद भट्ट ने एक करोड़ 26 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने कोविड-19 संक्रमण की महामारी के मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले में भी एक करोड़ 26 लाख रुपए अवमुक्त किए हैं। जिससे प्लाजमा सेपरेटर मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर सहित कई उपकरण खरीदे जाएंगे।

सांसद अजय भट्ट ने कोविड महामारी से निपटने हेतु जनपद ऊधमसिंहनगर बजट स्वीकृत करते हुए सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को पत्र जारी किया है तथा नोडल जिलाधिकारी नैनीताल को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को तुरन्त इस धनराशि को अवमुक्त करने के निर्देश दिये है । जिसके तहत प्लाज्मा सैपरेटर मशीन के लि अट्ठाईस लाख रुपये, आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के लिए चार लाख , बत्तीस हजार रुपये, पल्स आक्सीमीटर के लिए 7,84000, वेंटिलेटर के लिए 43,32000, हाई फ्लो नेजल कनूला के लिए 12,54400, मल्टी पैरा मोनिटर के लिए 6,72000 रुपये दिए है। इसके अलावा ऑटोमैटिक सैनिटाईजर डिसपैन्सर के लिए 44800, रेपिड एन्टीजन किट के लिए 12,93600, ईसीजी मशीन के लिए 100800, बाईपैप के लिए 532000, ग्लूकोमीटर के लिए 8400, स्टेथोस्कोप के लिए 11,200, प्रिन्टर स्कैनर सहित के लिए 11,200, मोवाईल एक्सरे मशीन के लिए 3,92000, थर्मोमीटर के लिए 22400 रुपये अवमुक्त किये । इस प्रकार कुल एक करोड़ छब्बीस लाख , बासठ हजार रुपये की धनराशि चिकित्सा उपकरण कय किये जाने हेतु अवमुक्त कर दी है ।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए छोटी – छोटी चीजे जिनका अत्यधिक महत्व है। कहा कि प्लाज्मा सेपरेटर की मशीन नही होने से जनपद उधमसिंहनगर में काफी परेशानी हो रही थी। अब जिला मुख्यालय पर प्लाज्मा सेपरेटर मशीन होने के बाद प्लाज्मा दान देने वालो को कोई परेशानी नही होगी तथा कई कोविड मरीजो की जान बचाई जा सकेगी । मोवाईल एक्स – रे मशीन को हम जिले भर में दूर – दराज क्षेत्रों में भी ले जा कर मरीजो को राहत दे सकते है। वही अन्य उपकरण भी कोरोना की लड़ाई में काम आने वाले है। कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी ।

 

Read more

Local News

Translate »